tnilogo2
December 14, 2025
17:19

महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी ने अखाड़ों से की बात; 17 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल।

0
WhatsApp Image 2025-01-29 at 1.59.46 PM

महाकुंभ में मंगलवार की रात भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि भगदड़ मच गई। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई, हालांकि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है।

गृह मंत्री अमित शाह ने CM योगी से बात कर घटना की जानकारी ली , हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया, प्रयागराज महाकुंभ में देर रात मची भगदड़ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उनसे हालात की जानकारी ली है। पीएम मोदी ने घटनाक्रम की समीक्षा की और तत्काल सहायता उपाय करने का आह्वान किया। पीएम मोदी ने बीते एक घंटे में दो-दो बार बात की है।

मुख्यमंत्री योगी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि, माँ गंगा के जिस घाट के जो समीप है, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन करें, व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

महाकुम्भ में तड़के मची जानलेवा भगदड़ के बाद हालात नियंत्रण में, अखाड़ों ने शुरू किया अमृत स्नान, बड़ा जुलूस नहीं निकालेंगे; योगी बोले-महाकुम्भ में 8-10 करोड़ लोग हैं मौजूद।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ” महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। प्रयागराज में आज लगभग 8-10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं। कल लगभग 5.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ का स्नान किया था। श्रद्धालुओं के संगम नोज पर जाने से भारी दबाव बना हुआ है। रात 1-2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेड्स को फांद कर आने में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन स्थानीय स्तर पर श्रद्धालुओं को सकुशल स्नान कराने के लिए लगातार लगा हुआ है…

प्रधानमंत्री मोदी प्रात: से लगभग 4 बार श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी ले चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी प्रात: से ही श्रद्धालुओं के बारे में लगातार जानकारी ले रहे हैं… प्रयागराज में हालात वर्तमान में नियंत्रण में हैं लेकिन भीड़ का दबाव बहुत बना हुआ है। संतों के साथ भी मेरी बात हुई है, उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा है कि पहले श्रद्धालु स्नान करके निकल जाएंगे उसके बाद ही हम स्नान के लिए संगम की तरफ करेंगे। सभी अखाड़े इसके लिए सहमत हैं। लोगों से अपील है कि अफवाह पर ध्यान न दें। संयम से काम लें।

ये आयोजन लोगों का है। प्रशासन उनकी सेवा के लिए लगा है। सरकार मजबूती के साथ हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है… आवश्यक नहीं है कि संगम नोज की तरफ ही आएं। 15-20 किलोमीटर के दायरे में अस्थायी घाट बनाए गए हैं, आप जहां पर हैं वहीं पर स्नान करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *